• ENGLISH
  • JaiTV
  • Login
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • तकनीक
  • विचार
  • बिज़नेस
  • विडियो
  • व्यक्ति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली NCR
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • कर्नाटक
    • असम
  • अन्य
    • फैशन
    • खेल
    • जानकारी
    • अपराध
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
No Result
View All Result
GANGA NEWS
No Result
View All Result
Home शिक्षा

संविधान द्वारा प्रदत मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य

by Ganga Info Desk
7 March 2020
in शिक्षा

Image Courtesy : IBN

TwitterFacebookWhatsappTelegram

मौलिक अधिकार को अमेरिका के संविधान से लिया गया है! इसका वर्णन संविधान के भाग – 3 (अनुच्छेद 12 से अनुच्छेद 35) में किया गया है! संविधान के भाग – 3 को भारत का अधिकार पत्र कहा जाता है! मौलिक अधिकारों में संसोधन हो सकता है! राष्ट्रिय आपात के दौरान (अनुच्छेद 352) जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को छोड़कर अन्य मौलिक अधिकारों को स्थगित किया जा सकता है!

 

मूल संविधान में सात मौलिक अधिकार थे, लेकिन 44वें संसोधन (1978 ई०) के द्वारा ‘संपत्ति का अधिकार’ (अनुच्छेद 31 एवं 19 क) को मौलिक अधिकार की सूचि से हटाकर इसे संविधान के अनुच्छेद 300 (a) के अंतर्गत क़ानूनी अधिकार के रूप में रखा गया है!

RelatedPosts

Augmented Reality : चिकित्सा शिक्षा में संवर्धित वास्तविकता की संभावना

हृदय की शारीरिक रचना और यह पूरे शरीर में रक्त कैसे पंप करता है

वायु प्रदूषण का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव

 

मौलिक अधिकार –

  1. समता या समानता का अधिकार (अनुच्छेद 14 से 18)
  2. स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 19 से 22)
  3. शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनुच्छेद 23 से 24)
  4. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 25 से 28)
  5. संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार (अनुच्छेद 29 से 30)
  6. संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद 32)

 

1  समता या समानता का अधिकार –

अनुच्छेद 14 : विधि के समक्ष समता

अनुच्छेद 15 : धर्म, नस्ल, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव का निषेध

अनुच्छेद 16 : लोक नियोजन के विषय में अवसर की समानता

अनुच्छेद 17 : अस्पृश्यता का अंत (दंडनीय अपराध)

अनुच्छेद 18 : उपाधियों का अंत (सेना या विधि संबंधी सम्मान के अलावा)

और पढ़ें : भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया

 

2 स्वतंत्रता का अधिकार –

अनुच्छेद 19 : मूल संविधान में सात तरह की स्वतंत्रता का उल्लेख था, अब सिर्फ छह हैं –

(i) 19 (a) बोलने के स्वतंत्रता (प्रेस की स्वतंत्रता इसी में वर्णित है)

(ii) 19 (b) शांतिपूर्वक बिना हथियार के एकत्रित होने और सभा करने की स्वतंत्रता

(iii) 19 (c) संघ बनाने की स्वतंत्रता

(iv) 19 (d) देश के किसी भी क्षेत्र में आवागमन की स्वतंत्रता

(v) 19 (e) देश के किसी भी क्षेत्र में निवास करने और बसने की स्वतंत्रता

(vi) 19 (f) संपत्ति का अधिकार (अब हटा दिया गया है)

(vii) 19 (g) कोई भी व्यापार एवं जीविका चलाने की स्वतंत्रता

अनुच्छेद 20 : अपराधों के लिए दोष-सिद्धि के संबंध में संरक्षण

अनुच्छेद 21 : प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण

अनुच्छेद 21 (क) 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा

अनुच्छेद 22 : कुछ दशाओं में गिरफ़्तारी और निरोध संरक्षण –

(i) हिरासत में लेने का कारण बताना होगा

(ii) 24 घंटे के अंदर दंडाधिकारी के समक्ष पेश करना होगा

(iii) उसे अपने पसंद के वकील से सलाह लेने का अधिकार होगा

(iv) निवारक निरोध

 

3 शोषण के विरुद्ध अधिकार –

अनुच्छेद 23 : मानव के दुर्व्यापार और बलात श्रम का प्रतिषेध

अनुच्छेद 24 : बालकों के नियोजन नियोजन का प्रतिषेध (14 वर्ष से कम)

 

4 धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार –

अनुच्छेद 25 : अंतःकरण की और धर्म के अबाध रूप से मानने, आचरण और प्रचार करने की स्वतंत्रता

अनुच्छेद 26 : धार्मिक कार्यों के प्रबंध की स्वतंत्रता

अनुच्छेद 27 : आय को धार्मिक या सामाजिक कार्य को समर्पित करने पर कर से स्वतंत्रता

अनुच्छेद 28 : राज्य विधि से पूर्णतः पोषित शिक्षा संसथान में धार्मिक शिक्षा निषेध

 

5 संस्कृति एवं शिक्षा संबंधी अधिकार –

अनुच्छेद 29 : अल्पसंख्यक वर्गों के हितों को संरक्षण

अनुच्छेद 30 : शिक्षा संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन करने का अल्पसंख्यक वर्गों का अधिकार

 

6 संवैधानिक उपचारों का अधिकार –

अनुच्छेद 32 : मौलिक अधिकारों को प्रवर्तित कराने के लिए समुचित कार्रवाइयों द्वारा उच्चतम न्यायालय में आवेदन करने का अधिकार प्रदान किया गया है, इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय को पांच तरह के रिट निकालने की शक्ति प्रदान की गयी है –

(i) बंदी प्रत्यक्षीकरण

(ii) परमादेश

(iii) प्रतिषेध लेख

(iv) उत्प्रेषण

(v) अधिकार पृच्छा लेख

 

मौलिक कर्तव्य –

सरदार स्वर्ण सिंह समिति की अनुशंसा पर संविधान के 42वें संशोधन (1976 ई०) के द्वारा मौलिक कर्तव्य को संविधान में जोड़ा गया! इसे रूस के संविधान से लिया गया है! इसे भाग 4 (क) में अनुच्छेद 51 (क) के तहत रखा गया है! मौलिक कर्तव्य की संख्या 11 है, जो इस प्रकार है –

  1. प्रत्येक नागरिक का ये कर्तव्य होगा की वह संविधान का पालन करे और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्र ध्वज और राष्ट्र गान का आदर करे!
  2. स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करनेवाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोये रखे और उनका पालन करे!
  3. भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करे और उसे अक्षुण्ण रखे!
  4. देश की रक्षा करे!
  5. भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करे!
  6. हमारी सामाजिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्व समझे और उसका परिक्षण करे!
  7. प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और उसका संवर्धन करे!
  8. वैज्ञानिक दृष्टिकोण और ज्ञानार्जन की भावना का विकास करे!
  9. सार्वजनिक सम्पति को सुरक्षित रखे!
  10. व्यक्तिगत एवं सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का सतत प्रयास करे!
  11. माता पिता या संरक्षक द्वारा 6 से 14 वर्ष के बच्चों हेतु प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना (86 वें संशोधन)!

 

पढ़ें : मौलिक अधिकार एवं नीति निर्देशक सिद्धांत में अंतर

 

उम्मीद है ये रोचक पोस्ट आपको जरुर पसंद आया होगा! पोस्ट को पढ़ें और शेयर करें (पढाएं) तथा अपने विचार, प्रतिक्रिया, शिकायत या सुझाव से नीचे दिए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें अवश्य अवगत कराएं! आप हमसे हमसे  ट्विटर  और  फेसबुक  पर भी जुड़ सकते हैं!

Tags: general knowledgeसामान्य ज्ञान
Previous Post

राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत तथा मौलिक अधिकार में अंतर

Next Post

भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत

Related Posts

general knowledge samanya gyan ganga news

विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विश्व में प्रथम व्यक्ति तथा विभिन्न विषय

9 April 2022

भारत के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण्य और राष्ट्रिय उद्यान

9 April 2022

भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना

9 April 2022
general knowledge samanya gyan ganga news

भारत की प्रमुख झीलें एवं भारत के प्रमुख जलप्रपात

9 April 2022

भारत के प्रमुख बाघ अभ्यारण्य कौन कौन हैं

21 March 2022
general knowledge samanya gyan ganga news

भारत के प्रमुख स्थानों के भौगोलिक उपनाम

21 March 2022
Next Post

भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत

Recent News

PM Modi Speech | Pakistan से बात होगी तो सिर्फ Terrorism होगी, सिर्फ POK पर होगी | Operation Sindoor

PM Modi Speech | Pakistan से बात होगी तो सिर्फ Terrorism होगी, सिर्फ POK पर होगी | Operation Sindoor

13 May 2025
युद्ध वाले एयर रेड सायरन को कैसे पहचानें, और तब नागरिकों को क्या करना चाहिए?

युद्ध वाले एयर रेड सायरन को कैसे पहचानें, और तब नागरिकों को क्या करना चाहिए?

6 May 2025
नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के मोहम्मद उस्मान के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला, घर पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

नाबालिग बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के मोहम्मद उस्मान के पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला, घर पर बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

2 May 2025

राजा और रानी की प्रेम कहानी बयां करता है ये किला, देखने वालों की लगी रहता है भीड़!

2 May 2025

प्राकृतिक सौंदर्य समेटे हुए हैं कंचना घाट, यहां शांति की तलाश में पहुंचते हैं पर्यटक!

2 May 2025

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ‘ताजमहल’ के ये राज, आप नहीं जानते होंगे | Taj Mahal

18 April 2025
  • अबाउट
  • प्राइवेसी
  • संपर्क
  • विज्ञापन
FOLLOW US

© GANGA NEWS

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
DTV
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • तकनीक
  • फैशन
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • खेल
  • जानकारी
  • बिज़नेस
  • व्यक्ति
  • शिक्षा
  • विडियो

© GANGA NEWS