क्या हमारे मूल संविधान में भटकाव आ गया है? क्या बाबा साहब के मूल संविधान में बदलाव हो गया है? आखिर क्यों उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज सदन में पढ़ाया सनातन और संविधान का पाठ?
राज्यसभा में उपराष्ट्रपति ने कहा – हमारी जो 5000 साल की संस्कृति और विरासत है, उसका दर्पण और दर्शन संविधान के 22 चलचित्रों में है। Fundamental Rights वाले चैप्टर को देखेंगे, उस पर राम, लक्ष्मण और सीता, अयोध्या आ रहे हैं। Directive Principles की बात करेंगे तो कुरुक्षेत्र की भूमि में कृष्ण अर्जुन को उपदेश दे रहे हैं, शुरुआत में देखेंगे, तो गुरुकुल की प्रति दिखाई गई है। इसमें शिवाजी का वर्णन है, इसमें अकबर का भी वर्णन है, इसमें नेताजी सुभाष का भी वर्णन है।
उपराष्ट्रपति ने आगे कहा – जिस मूल प्रति पर दस्तखत किए हैं संविधान निर्माताओं ने, डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर ने, वो ही असली संविधान है, उसी का संज्ञान जनता को कराना चाहिए। इसमें यदि अगर कोई भटकाव है किसी भी क्षेत्र से, तो हमें अविलंब सुधार करना चाहिए।