माउंट एवरेस्ट से संबंधित कुछ रोचक तथ्य और जानकारी

general knowledge samanya gyan ganga news

# माउंट एवरेस्ट का नाम तत्कालीन भारत के महासर्वेक्षक सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर पड़ा जिन्होंने एवरेस्ट की अवस्थिति का पता लगाया! पहले माउंट एवरेस्ट को चोटी-15 कहा जाता था!

 

# एवरेस्ट की स्थिति – देशांतर – 86०55’40” पूर्व एवं अक्षांश – 27०59’16” उतर!

 

# पर्वतमाला के आस पास के विभिन्न स्थलों के औसत मापन द्वारा 1954 ई० में माउंट एवरेस्ट ऊँचाई 8848 मी आंकी गई थी!

 

# नेशनल ज्योग्राफिकल सोसाइटी ने जीपीएस उपग्रह के उपयोग द्वारा 1999 ई० में माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई 8850 मी होने की पुष्टि की!

 

# माउंट एवरेस्ट को तिब्बत में कोमोलंग्मा (बर्फ की देवी) तथा नेपाल में सागरमाथा (बह्मांड की माता) कहते हैं! इसे पृथ्वी का तीसरा ध्रुव भी कहते हैं!

और पढ़ें : भारत में सबसे बड़ा, सबसे ऊँचा और सबसे लंबा

 

# एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोरगे 1953 में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे थे!

 

# जुंको तबई (जापान) पहली महिला हैं जो एवरेस्ट पर चढ़ी (1975 ई०)

 

# बछेंद्री पाल पहली भारतीय महिला हैं जो 1984 में एवरेस्ट पर पहुंची!

 

# अप्पा शेरपा (नेपाल) सर्वाधिक 21 बार एवरेस्ट पर पहुँचने में सफल हुए! अप्पा शेरपा अपने चौथे प्रयास में पहली पहुँचने में सफल हुए थे!

 

# विश्व में सबसे कम उम्र (13 वर्ष) में एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड अमेरिका के जोर्डन रोमेरो ने 22 मई 2010 को स्थापित किया!

 

# भारत में सबसे कम उम्र (16 वर्ष) में एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने का रिकॉर्ड नोएडा के अर्जुन वाजपेयी ने 13 मई 2010 को स्थापित किया!

 

# अमेरिका के टॉम व्हाइटेकर पहले विकलांग व्यक्ति थे (कृत्रिम टांग) जो 1996 में एवरेस्ट के शिखर पर पहुँचे!

और पढ़ें : सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण क्या होता है और कब होता है?

 

उम्मीद है ये उपयोगी पोस्ट आपको जरुर पसंद आया होगा! पोस्ट को पढ़ें और शेयर करें (पढाएं) तथा अपने विचार, प्रतिक्रिया, शिकायत या सुझाव से नीचे दिए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें अवश्य अवगत कराएं! आप हमसे हमसे  ट्विटर  और  फेसबुक  पर भी जुड़ सकते हैं!

Exit mobile version